फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति बमसन के वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत समिति बमसन के सभी 23 वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने बताया कि इन 23 वार्डों में बमसन खंड की कुल 46 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। पंचायत समिति के वार्ड नंबर एक बजरोल में ग्राम पंचायत बजरोल, खनौली और भेरड़ा शामिल की गई हैं। वार्ड दो उटपुर में ग्राम पंचायत उटपुर और कक्कड़, वार्ड 3 चारियां दी धार में ग्राम पंचायत चारियां दी धार और जंदड़ू, वार्ड 4 भटेड़ में ग्राम पंचायत भटेड़ और पौहंज, वार्ड 5 उहल में ग्राम पंचायत उहल और गवारडू, वार्ड 6 बारीं में ग्राम पंचायत बारीं और टपरे, वार्ड 7 बराड़ा में ग्राम पंचायत बराड़ा और पटनौण, वार्ड 8 सिकांदर में ग्राम पंचायत सिकांदर और टिक्कर बुहला, वार्ड 9 समीरपुर में ग्राम पंचायत समीरपुर और बगवाड़ा शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

वार्ड 10 दरब्यार में दरब्यार और पंजोत, वार्ड 11 कंज्याण में कंज्याण और दाड़ी, वार्ड 12 दिम्मी में दिम्मी और बलोह, वार्ड 13 चमनेड़ में चमनेड़ और पंधेड़, वार्ड 14 धलोट में धलोट और धरोग, वार्ड 15 डुग्घा में केवल ग्राम पंचायत डुग्घा, वार्ड 16 कालेअंब में कालेअंब और स्वाहल, वार्ड 17 सराहकड़ में केवल ग्राम पंचायत सराहकड़, वार्ड 18 नाड़सी में नाड़सी और बफड़ी, वार्ड 19 लंबलू में केवल ग्राम पंचायत लंबलू, वार्ड 20 गसोता में गसोता और बोहणी, वार्ड 21 अम्मण में अम्मण, ढनवान और कैहरवीं, वार्ड 22 बधानी में बधानी, बजड़ोह और डाडू, वार्ड 23 चंबोह में ग्राम पंचायत चंबोह और ग्राम पंचायत कोट लांगसा शामिल की गई है।
बॉक्स-
डुग्घा, सराहकड़ और लंबलू पंचायत में नौ-नौ वार्ड
हमीरपुर। विकास खंड बमसन की सभी 46 ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने बताया कि विकास खंड की तीन ग्राम पंचायतों डुग्घा, सराहकड़ और लंबलू में सर्वाधिक 9-9 वार्ड बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत उटपुर, उहल, गवारडू, समीरपुर, चमनेड़, धलोट, धरोग, नाड़सी और बधानी में 7-7 वार्ड होंगे। अन्य सभी पंचायतों में 5-5 वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें