फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर पांच घंटे तक धरने पर बैठे अभिभावक

Wed, 29 Apr 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर बच्चों के अभिभावक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
मर्ज किए गए नादौन बाल और कन्या स्कूल का कर रहे विरोध, कन्या स्कूल को अलग करने की उठाई मांग
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज रहे कई अभिभावक

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। सीबीएसई बोर्ड के तहत मर्ज किए गए नादौन शहर के बाल और कन्या विद्यालय के विरोध में मंगलवार को बच्चों के अभिभावक करीब पांच घंटे तक नादौन के संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। अभिभावक मांग कर रहे हैं कि कन्या स्कूल का अस्तित्व खत्म न किया जाए और इस स्कूल को कन्या स्कूल ही रहने दिया जाए। कई अभिभावक अपने बच्चों को बाल स्कूल परिसर में पढ़ने के लिए नहीं भेज रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि वे लोग मांग पूरी होने तक इसी तरह हर रोज मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे। अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि वह सरकार की ओर से तय किसी भी बोर्ड में बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार हैं लेकिन अपनी बच्चियों को बाल स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कन्या स्कूल को कन्याओं के लिए ही पहले की तरह रहने दिया जाए। नादौन में सीबीएसई के साथ साथ हिमाचल बोर्ड का भी विकल्प दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी उनकी बात नहीं मानी गई तो वह अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा कर कहीं और दाखिला ले लेंगे। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा व बाल स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आग्रह किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल में बच्चियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें