फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट बांटे तो होगी कार्रवाई

Wed, 29 Apr 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । जिला मुख्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोचिंग संस्थानों, अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बांटे जा रहे पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स से शहर में रोजाना कचरा फैलने पर नगर निगम हमीरपुर ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने इन कोचिंग संस्थानों, अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स का वितरण न करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स से शहर में आए दिन सड़कों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैल रहा है।
आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की अपील के बावजूद अगर कोई संस्थान इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें