फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल के विलय को लेकर सांसद डॉ. सिकंदर से मिले अभिभावक

Wed, 06 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सांसद डॉ. सिकंदर को कन्या स्कूल को मर्ज करने के विरोध में ज्ञापन सौंपते अभिभावक। स्रोत : जागरूक
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सीबीएसई बोर्ड से जुड़े कन्या विद्यालय को बाल स्कूल में मर्ज किए जाने के फैसले का अभिभावकों ने विरोध किया है। मंगलवार को अभिभावकों ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार से मुलाकात कर निर्णय को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस विलय को तुरंत रद्द करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, जहां वर्तमान में लगभग 500 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
वहीं, अभिभावकों का कहना है कि सह-शिक्षा प्रणाली लागू होने से छात्राओं को असहजता का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कई परिवार बेटियों को विद्यालय से हटाने पर मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि विद्यालय में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का सिलेबस जारी रखा जाए, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित में निर्णय वापस नहीं लिया, तो भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान सुनील शर्मा, जोगिंद्र ठाकुर, जितेंद्र जिंदू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें