फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजने से बिफरे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बल्ह पटियाला में सोमवार को दो ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। शिक्षक की प्रतिनियुक्ति अन्य स्कूल में करने के कारण अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक को अन्य स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का विरोध किया। स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक 33 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें से 31 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल पहुंचकर स्कूल में कार्यरत शिक्षक के माध्यम से शिक्षक की प्रतिनियुक्त को रद्द करने के बारे में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान शशि शर्मा, नरेश कुमार, योगेश कुमार, रेखा देवी, आशा देवी, मीना देवी, मधु देवी, प्रोमिला देवी, ज्ञान चंद शर्मा आदि ने कहा कि शिक्षा विभाग ने स्कूल में कार्यरत जेबीटी शिक्षक सुशील कुमार को विभाग की ओर से अन्य स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। इससे स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित भी हो रही है। इसके बारे में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बिझड़ी को पहले भी अवगत करवा दिया गया था कि शिक्षक को अन्य स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर न भेजा जाए लेकिन जब सोमवार को भी शिक्षक को राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैन में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया तो अभिभावकों ने इस बात पर सहमति जताई कि अगर इस शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजना बंद न किया गया तो वे स्कूल से अपने बच्चों को कहीं अन्य जगहों पर दाखिल करवाएंगे। अभिभावकों ने कहा शिक्षक सुशील कुमार मेहनती हैं और खुद बच्चों की ओवरटाइम कक्षाएं लेते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई में सुधार भी हुआ है। जब शिक्षक स्कूल में आया था तब स्कूल में मात्र आठ विद्यार्थी थे लेकिन शिक्षक की मेहनत के चलते स्कूल में अब 33 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस संदर्भ में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बिझड़ी सुदेश कुमारी ने कहा कि शिक्षा खंड बिझड़ी में शिक्षकों की काफी कमी है। इसके चलते एक-दूसरे स्कूल से शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें