फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड नादौन के पंचायत सचिवों ने लिया प्रशिक्षण

Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते पंचायत सचिव व अन्य। स्रोत
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड नादौन के पंचायत सचिवों के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-परिवार सर्वे एप के बारे में जानकारी दी गई। पशुगणना का कार्य पंचायत सचिवों की ओर से किया जाएगा। पंचायत सचिव घर-घर जाएंगे और पशुओं का रिकाॅर्ड ऑनलाइन दर्ज करवाएंगे। किस परिवार के पास कौन सा दुधारू पालतू पशु है, किस प्रजाति के है, सहित अन्य संबंधित जानकारी सरकार ई-परिवार सर्वे एप के माध्यम से पंचायती राज विभाग और सरकार के पास पहुंचेगी।
दुधारू पशुओं की सही जानकारी सरकार के पास पहुंचेगी तो सरकार की ओर से पशुओं के लिए योजनाएं बनाने और उन्हें धरातल पर उतारने पर सहायता मिलेगी। वहीं, ग्राम पंचायत की स्वीकृति प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। 15 मई तक ई-परिवार सर्वे एप का उपयोग करके पशुओं का डेटा एकत्रित किया जाएगा। 22 अप्रैल से जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अप्रैल को संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में विकास खंड बिझड़ी, भोरंज, सुजानपुर, बमसन, हमीरपुर और नादौन के पंचायत सचिवों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें