फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बलोह की पंचायत प्रधान ने निगला जहर

Sat, 03 Jun 2023 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान संतोष कुमारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह वर्तमान में दूसरी बार पंचायत की प्रधान चुनी गई थीं। पूर्व में भी पांच साल तक पंचायत के प्रधान पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। संतोष वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर में जिला सचिव के पद पर भी सेवारत थीं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि उनका कोई जमीन विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन

वीरवार शाम को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए, लेकिन यहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान संतोष कुमारी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पंचायत के उपप्रधान गजराज सिंह ने बताया कि संतोष कुमारी दूसरी बार पंचायत की प्रधान चुनी गई थी। वह महिला भाजपा के कई पदों पर भी रह चुकी थीं। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। संतोष कुमारी का पति मजदूरी करता है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि बलोह पंचायत की प्रधान ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है।

ह्रदय गति रुकने से ठाणा लोहारां के पूर्व वार्ड सदस्य की मौत
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बफडी के ठाणा लोहारां के पूर्व वार्ड सदस्य करतार चंद की वीरवार देर रात को ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। रात 11 बजे पूर्व वार्ड सदस्य करतार चंद की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल टौणी देवी ले गए। जहां तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक करतार चंद इलाके के जाने-माने समाजसेवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें