फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव : आज सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली चल रहे 17 पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस कड़ी में रविवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न मतदान केंद्रों पर शेष पांच खाली पदों के लिए मतदान होगा। शाम चार बजे के बाद मतगणना केंद्रों पर मतों की गणना होगी। जहां पर मतदान होगा वहां पर शराब की दुकानें बंद रखने के बारे में उपायुक्त हमीरपुर ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायती राज विभाग की ओर से प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन मतदान अधिकारी, एक पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड व पुलिस के जवान की व्यवस्था की गई है। जिन वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है, वह निर्विरोध रूप से वार्ड सदस्य चुन लिए गए हैं। जहां पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है, वहां पर रविवार को मतदान नहीं होगा। पंचायती राज विभाग के पास कुल 26 नामांकन प्राप्त हुए हैं। जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने बताया कि खाली पदों के लिए पांच नवंबर को चुनाव होंगे। बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलोह में पंचायत प्रधान पद के लिए दो नामांकन, सुजानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोल पलाही में प्रधान पद के लिए दो नामांकन, बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चारियां दी धार में उपप्रधान पद के लिए दो, लग कढियार पंचायत में उपप्रधान पद के लिए सात नामांकन आए हैं। वहीं, नादौन की कमलाह पंचायत के वार्ड नंबर दो में वार्ड सदस्य के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं।

बाक्स:
दस निर्विरोध चुने गए हैं वार्ड सदस्य, दो वार्डों में कोई नामांकन नहीं
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के दस वार्डों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। भूंपल के वार्ड नंबर छह, सुजानपुर की जंगल पंचायत के वार्ड नंबर चार, हमीरपुर की ब्राहलडी पंचायत के वार्ड नंबर दो, दडूही के वार्ड नंबर सात, बमसन ब्लॉक की अम्मन पंचायत के वार्ड नंबर पांच, भोरंज ब्लॉक के पपलाह के वार्ड नंबर दो, पांडवी के वार्ड नंबर एक और बिझड़ी ब्लॉक की दलचेहड़ा पंचायत के वार्ड नंबर तीन के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। एक-एक नामांकन प्राप्त होने से यहां निर्विरोध चुनाव होना तय है। बमसन ब्लॉक की चमनेड पंचायत के वार्ड नंबर तीन और बजरोल के वार्ड नंबर चार के लिए कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन


बाक्स:
ग्राम पंचायत जोल पलाही को आज मिलेगा नया प्रधान

सुजानपुर(हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल पलाही में प्रधान पद के लिए मतदान रविवार 5 नवंबर को होगा। प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में आमने-सामने हैं। सुभाष चंद्र और रामकृष्ण के बीच प्रधान पद को लेकर मतदान होगा। इससे पहले विधि चंद ने चुनाव जीता था, उन्होंने अपने मुकाबले में सुभाष चंद्र को हराया था, लेकिन जुलाई महीने में उनका निधन हो गया। इसके बाद पंचायत में प्रधान पद खाली चल रहा था। अब प्रशासन ने यहां पर उपचुनाव करवाने को लेकर सूचना जारी की है। इसके चलते रविवार 5 नवंबर को प्रात: 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। पंचायत के करीब 1054 मतदाता अपने नए प्रधान का चयन करेंगे। 1054 मतदाताओं में से कितने लोग अपने मत का प्रयोग करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन देर शाम को परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। राम कृष्ण वर्तमान में प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं वह पूर्व में रहे प्रधान जिनका निधन हो गया था उनके भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें