आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर का भवन।
- फोटो : 1
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही पंचकर्म वेलनेस सेंटर शुरू किया जाएगा। वेलनेस सेंटर पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक पैकेज के साथ उपलब्ध होगा। अस्पताल में दो से तीन कमरों का प्रावधान किया गया है।
अस्पताल की रोगी कल्याण समिति को अधिकृत किया गया है कि वेलनेस सेंटर के लिए आवश्यकता अनुसार उपकरणों की खरीद कर सकती है। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से पंचकर्म सुविधा देने के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति कर सकती है। राजीव गांधी आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला और शिमला में संस्थान की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है।
इसी तर्ज पर आयुष विभाग ने पंचकर्म विधि को पयर्टन के साथ जोड़ने के उद्देश्य से इसे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आयुर्वेदिक संस्थान हमीरपुर पंचकर्म उपचार के लिए पैकेज तैयार करने में जुटा है। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में पहले से ही पंचकर्म विधि से उपचार किया जा रहा है, लेकिन अब इस विधि को और अधिक आकर्षक और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए नए वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
यह सेंटर अस्पताल के एक हिस्से में स्थापित किया जाएगा। पर्यटकों को आकर्षक पैकेज से लुभाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह हैं पंचकर्म के फायदे
पंचकर्म विधि शरीर के अंदर के विकारों और वात को ठीक करने, इम्युनिटी बढ़ाने और विभिन्न बीमारियों जैसे सिरदर्द, घुटनों के दर्द और बैक पेन आदि के उपचार में सहायक होती है। यह विधि स्वस्थ शरीर को अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है।
कोट
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में पंचकर्म वेलनेस सेंटर शुरू किया जाएगा। दो से तीन कमरों में यह सुविधा दी जाएगी। अस्पताल की रोगी कल्याण समिति जरूरत के मुताबिक सुविधाओं के लिए खर्च कर सकती है।
-डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी