फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पखरोल ताल का हो रहा जीर्णोद्धार, बन रहा भव्य बैकुंठ धाम

Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खरोल ताल को पुनर्जीवित करने का कार्य शुरू। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। गांवों की शक्ति यदि सरकार के संकल्प से जुड़ जाए तो वह असंभव को भी संभव बना देती है। इसका संजीव उदाहरण ग्राम पंचायत गौना ने प्रस्तुत किया। यहां पखरोल नामक स्थान पर स्थित एक उपेक्षित तालाब को आकर्षक और ग्रामीण पर्यटन स्थल बैकुंठ धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की कन्वर्जेंस के माध्यम से कार्य आरंभ हुआ। इसमें स्थानीय समुदाय ने भी भरपूर सहयोग दिया। भगवान नारायण की मूर्ति स्थापना हेतु ग्रामवासियों ने सामूहिक योगदान से राशि एकत्र की। आज यह स्थल एक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परिसर के रूप में आकार ले रहा है। तालाब के मध्य शीघ्र ही शेष नाग पर शयन मुद्रा में विष्णु भगवान की 15 फीट लंबी भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त भगवान के दस अवतारों, द्वारपाल जय-विजय और गरुड़ देव की प्रतिमाएं भी इस परिसर की शोभा में चार चांद लगाएंगी। खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन में पर्यटन विकास की कई योजनाएं प्रारंभ की हैं। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे ग्रामीण स्थलों का चयन कर उन्हें सुसज्जित किया जा रहा है।
विज्ञापन

संपूर्ण कार्य पर करीब 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायत गौना के प्रधान अमीचंद, पंचायत समिति सदस्य राज कुमार आदि की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल स्थानीय निवासियों के लिए एक स्वच्छ, शांत एवं श्रद्धा से परिपूर्ण स्थल प्रदान करेगी, बल्कि पर्यटन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई गति और दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें