फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर के बग्गी में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

विज्ञापन
सठवीं के बग्गी में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं के बग्गी गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। स्थानीय निवासी मान सिंह ने सबसे पहले इस गुब्बारे को देखा। जिसके बाद पंचायत प्रधान और पुलिस चौकी बिझड़ी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इससे पहले भी सकरोह पंचायत में एक गुब्बारा पाया गया था। इस गुब्बारे में दिल-दिल पाकिस्तान लिखा हुआ है और चांद का निशान बना हुआ है। यहां एक के बाद एक संदिग्ध गुब्बारे मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, क्षेत्र में इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना अभी तक नहीं घटी है।
डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि बग्गी गांव में मिले संदिग्ध गुब्बारे को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें