फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, मरीज करते रहे इंतजार

Tue, 26 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
ओपीडी बंद। - फोटो : file photo
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के ओपीडी में न होने से बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभिभावक बीमार बच्चों को लेकर सुबह साढ़े 10 बजे ओपीडी के बाहर पहुंच गए, लेकिन दोपहर बाद एक बजे तक कोई भी विशेषज्ञ ओपीडी में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


ज्यादा परेशानी तब हुई कि ओपीडी का दरवाजा खुला था और ओपीडी के बाहर भी कोई नोटिस नहीं लगा था। इस कारण लोग घंटों बीमार बच्चों को लेकर डॉक्र के इंतजार में बैठे रहे।

बच्चों के अभिभावकों में सुनीता कुमार, चंचल कुमार, दिनेश ठाकुर, प्रदीप और संतोष कुमार आदि का कहना है कि वे बच्चों के उपचार के लिए सुबह साढ़े 10 बजे से कतार में लगे रहे लेकिन दोपहर बाद एक बजे तक ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं आया।
विज्ञापन


अधिकतर अभिभावक बच्चों की जांच करवाए बिना घर लौट गए। जो अभिभावक ओपीडी के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते रहे, उनके बच्चों की एक बजे के बाद जांच हो सकी।

तीन दिन के अवकाश पर विशेषज्ञ
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में शिशु रोग के दो विशेषज्ञ हैं। डॉ. पंकज कपूर शनिवार से तीन दिन के अवकाश पर हैं। इसके चलते दूसरी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति साहा राय ही अस्पताल में हैं।

एक शिशु रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने से परेशानी हुई है। दूसरी विशेषज्ञ ने दोपहर बाद ओपीडी में सेवाएं दीं। मंगलवार से दोनों विशेषज्ञ अस्पताल में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

- डॉ. अर्चना सोनी, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें