फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन पहले लगाई पेवर टाइलें पहली ही बारिश से धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत बिझड़ी तहसील के बाजार में सड़क पर बिछाई पेवर टाइलें महज एक बरसात के बाद ही धंसना शुरू हो गई हैं। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। टेंडर के बाद लाखों रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर आए दिन सवाल उठ रहे हैं। इन टाइलों से लोगों को सुविधा कम दुविधा अधिक मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य तो ठीक हो रहा है, लेकिन राहगीरों के लिए फुटपाथ न होने के कारण बरसात में लोगों को सड़क पर जोखिम उठाकर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन

बिझड़ी बाजार में 900 मीटर सड़क पर टाइलें लगाने के लिए 3 ठेकेदार काम कर रहे हैं। जिस ठेकेदार ने छह दिन पूर्व सबसे पहले बीच बाजार में टाइलें लगाईं वह एक भी बारिश नहीं झेल पाईं और कई जगह से टाइलें सड़क की एक तरफ से धंस गई हैं। शेष 600 मीटर का कार्य 2 ठेकेदारों की ओर से किया जा रहा है। बीच बाजार में लगी टाइलों के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि आनन-फानन में ही विभाग की ओर से ठेकेदार से टाइलें लगवा दी गईं, परंतु वह सही तरीके से नहीं लगी हैं। उधर, संबंधित ठेकेदार का कहना है कि विभाग की ओर से जिस तरह से टेंडर दिया गया है, उस हिसाब से टाइलें लगाई गई हैं। जबकि, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल शर्मा का कहना है कि बिझड़ी बाजार में कंकरीट से टाइलों की लॉकिंग की जा रही है और सड़क किनारे भी लगभग 2 फीट की डाया पाइप डाल कर उसमें मिट्टी की जगह कंकरीट डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें