हमीरपुर। जिला कोविड अस्पताल हमीरपुर में एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। यह प्लांट जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। हमीरपुर के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ दिन पूर्व ऑक्सीजन प्लांट की घोषणा की थी। इसके बाद गुजरात से इस ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी को सोमवार को ही हमीरपुर पहुंचाया गया है। ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 140 एलपीएम है जोकि 35 से 40 बेड को कवर करेगा।
इसकी कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है। जून माह के प्रथम सप्ताह में यह प्लांट कार्य करनेे शुरू कर देगा। इसे लगाने के लिए बाहर से तकनीशियन आ रहे हैं। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भी बीते सप्ताह ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ है। जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री अभयवीर सिंह लवली, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा और सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, अभिषेक जोशी आदि ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन प्लांट पहुंचने पर हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने पहले भी मेडिकल उपकरण और सहायता सामग्री भेजी गई है।