फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 1250 करोड़ के नए संसद भवन पर विपक्ष ने घेरा सत्ता पक्ष

Wed, 18 Oct 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बराजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में आयोजित ज़िला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में स
विज्ञापन
अर्की स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अर्की स्कूल प्रथम, धुंदन रहा दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। देश में 1250 करोड़ रुपये में तैयार हुए संसद के नए भवन पर युवा संसद में विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा। इसी के साथ अन्य मुद्दों पर भी युवा संसद में खूब बहस हुई। इस दौरान सदन की कार्यवाही छात्राओं ने की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आठ खंडों की सात टीमों ने भाग लिया। इसमें पहले स्थान पर रावमा विद्यालय अर्की, दूसरे स्थान पर रावमा विद्यालय धुंदन और तीसरे स्थान पर रावमा विद्यालय सोलन रहा। कार्यक्रम में सीपीएस संजय अवस्थी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवा संसद में अर्की ब्लॉक की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने मणिपुर में हुई हिंसा और बलात्कार के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा। हालांकि सत्तापक्ष हिंसा को रोकने को लेकर अपनी सफाई देता रहा। धुंदन खंड के युवा सांसदों ने महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और अन्य घटनाओं पर सत्ता पक्ष ने सफाई दी। इसके अलावा एक देश एक चुनाव पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन युवा सांसदों ने अग्निवीर को लेकर भी सत्ता पक्ष से रक्षा मंत्री से सवाल किए। इसके साथ ही विपक्ष ने 1250 करोड़ के नए संसद भवन के निर्माण पर सदन को खूब घेरा। विजेताओं को उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश नेगी ने पुरस्कार देकर नवाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें