फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार जनगणना मुद्दे पर विपक्ष उछाल रहा कीचड़ : अनुराग

Sun, 17 Aug 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिहार जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के समक्ष कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है। केवल मीडिया में बयानबाजी कर कीचड़ उछालने का काम किया है।
विज्ञापन

हमीरपुर में जिम का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया बिल्कुल सही थी। चुनाव आयोग ने विपक्ष को खुले मन से बुलाया था, मगर विपक्षी नेता उसमें भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने बताया कि बिहार चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एक बार फिर से हारेंगे, इसलिए अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर पहले ही फोड़ने का काम शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने अपने कार्यकाल में समय-समय पर सत्ता का दुरुपयोग किया है। कार्यकाल में मदद करने वाले अधिकारियों को संसद में बैठाने का भी काम किया है।
विज्ञापन

बॉक्स

केंद्र सरकार ने पांच गुणा राशि की आवंटित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश को आपदा में पूर्ण सहायता न मिलने के बयान पर अनुराग ने बताया कि केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में आपदा राहत के लिए तीन से पांच गुणा अधिक धनराशि आवंटित की है। प्रदेश सरकार ने बंदर बांट कर यह राशि कहां दी, स्पष्ट करना चाहिए। हमीरपुर में बंद पड़ी शूटिंग रेंज के सवाल पर अनुराग ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमीरपुर बाल स्कूल और कांगू में स्थापित किए गए 10 मीटर राइफल रेंज का राज्य सरकार कोई भी इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। प्रशासन को चाहिए कि इस रेंज के ताले खोलकर युवाओं को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें