फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में ओवरलोडिंग न करें संचालक : शर्मा

Sat, 01 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, निजी बसों के मालिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी बस संचालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। आरटीओ अंकुश शर्मा ने शिविर में मौजूद लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दीं। उन्होंने निजी बसों के संचालकों से आह्वान किया है कि बस चालक नशे में वाहन न चलाएं। बस चालकों को बसों में ओवरलोडिंग न करने और समय पर बसों का इंश्योरेंस करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बस मालिक सड़क सुरक्षा के निर्धारित मानदंडों का पालन करें, ताकि बस में बैठी सवारियां बसों में सुरक्षित महसूस कर सकें। इस दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एनआईटी के विशेषज्ञों ने आई रेड पोर्टल की जानकारी दी। इस पोर्टल पर दुर्घटना से संबंधित डेटा उपलब्ध होता है। इस अवसर पर एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के डीएम राजकुमार पाठक, स्वास्थ्य विभाग से कमलजीत सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें