फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में होंगे गुदा रोग से संबंधित ऑपरेशन

Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय हमीरपुर का भवन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में गुदा रोग से संबंधित ऑपरेशन जल्द शुरू होंगे। डेपुटेशन पर सर्जन डाॅ. संजीव ने ज्वाइन कर लिया है। चिकित्सक की सेवाएं मिलने से गुदा रोग से पीड़ित मरीजों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में पिछले दो साल से गुदा रोग सर्जन की सेवाएं नहीं मिल रही थीं, जिस कारण संबंधित बीमारी के मरीज भी खासा परेशान हो रहे थे। मरीजों की ओर से काफी समय से अस्पताल प्रशासन से गुदा रोग के विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की जा रही थी। गुदा रोग से संबंधित सर्जन डॉ. संजीव ने अस्पताल में ज्वाइन किया है।
अब गुदा रोग से संबंधित मरीजों को आसानी से इलाज मिल पाएगा। उधर, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप ठाकुर ने कहा कि गुदा रोग के सर्जन के रूप में डॉ. संजीव सेवाएं दे रहे हैं। करीब दो साल से सर्जन की सेवाएं नहीं मिल रहीं थी।
विज्ञापन

अब संंबंधित रोग के मरीज भी लाभ ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत्त है। गुदा रोग से संबंधित आप्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें