फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सकों के सहारे चल रहा नादौन अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन दो चिकित्सकों के सहारा चलाया जा रहा है। इससे अस्पताल में इलाज करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में निक्कू राम, सतीश कुमार, संजय, वेद प्रकाश, रजिंद्र, बबलू, सुरेखा, सलोचना देवी आदि का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन 180 से 200 करीब ओपीडी होती है, लेकिन अस्पताल में मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
अस्पताल में आठ चिकित्सकों के पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में अस्पताल में केवल दो चिकित्सक ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अन्य चिकित्सक डेपुटेशन पर अन्य जगह सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों को आपात स्थिति में आनन-फानन में हमीरपुर, टांडा अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार ने लाखों करोड़ों की लागत से चार मंजिला भवन में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सुविधा, दवाइयां तथा जेनरेटर सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा दी हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक न होने से मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकने पर मजबूर हैं।
अस्पताल में पिछले छह माह से शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली हैं। बीते सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में कार्यरत एमडी का भी स्थानांतरण कर दिया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि नादौन अस्पताल में पेश आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें को आदेश दें। उधर, नादौन अस्पताल के बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि वे किसी विभागीय कार्य से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें