फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एक समय पर मरीज के साथ मिल सकेगा एक ही रिश्तेदार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब मरीजों व तीमारदारों के साथ सख्ती बरती जाएगी। मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों के साथ दोपहर के समय महज एक ही रिश्तेदार एक समय पर मिल सकेगा। वहीं, मरीज के साथ एक ही तीमारदार रहेगा। इस तीमारदार का भी कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है। मरीज से मिलने आने वाले रिश्तेदार को बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा कर्मचारी वार्डों का विशेष निरीक्षण करेंगे और संक्रमण रोकने के लिए अनावश्यक भीड़ को कम करेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक मरीजों के रिश्तेदारों का मिलने का समय है। पूर्व में एक साथ मरीज से मिलने तीन या चार रिश्तेदार चले रहते थे। अब मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन 40 मरीज कोरोना पॉजिटिव आने लगे हैं। इस कारण कॉलेज प्रबंधन ने इस भीड़ को कम करने के लिए एक समय पर महज एक ही रिश्तेदार को मिलने की अनुमति दी है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। मरीज के साथ रहने वाले तीमारदार की भी कोरोना जांच की जाएगी। संक्रमण के बढ़ने के चलते लोग प्रबंधन के दिशा निर्देशों का पालन करें और संक्रमण पर काबू पाने के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें