मटाहनी स्कूल में हाथों को सैनिटाइज करते छात्र।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर के विद्यार्थी शनिवार को 38 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शनिवार को स्कूलों में पहुंचे। छुट्टियों के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद विद्यार्थियों को फिर मास्क में स्कूल आना पड़ा। सुबह स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करके हाथों को सैनिटाइज किया गया। वहीं, बिना मास्क के आए विद्यार्थियों को स्कूल में मास्क उपलब्ध करवाए गए। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही जिलाभर के स्कूल प्रमुखों को कोरोना नियमों का पालन करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।