जिला व्यापार मंडल हमीरपुर की बैठक के बाद व्यापारी सामूहिक रूप से चित्र में। स्रोत : व्यापार मंड
भोटा (हमीरपुर)। जिला व्यापार मंडल हमीरपुर की वार्षिक बैठक भोटा में निजी होटल में आयोजित हुई। व्यापार मंडल भोटा की ओर से आयोजित वार्षिक बैठक में मुख्यातिथि के रूप में व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर और महासचिव बंटी ने विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रवासी गांव-गांव में फेरी लगातार सामान बेचते हैं। उनके पास किसी प्रकार का बिल नहीं होता है। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों को लगातार हो रहे नुकसान पर चर्चा की गई। सुमित ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल रहे सामान के मूल्य पर काफी अंतर होता है।
सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। अन्य राज्यों से आए प्रवासी लोग गांव और बाजारों में बिना बिल, बिना अनुमित के सामान बेच रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि मापतोल विभाग की ओर से दुकानों में रखे पैक सामान के चालान काटे जाते हैं, जबकि यह सामान विभिन्न कंपनियों की ओर से दिया जाता है।
कार्रवाई सामान बनाने वाली कंपनियों पर होनी चाहिए। व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि विभागों को सही रूप से कार्य करने के आदेश जारी करें। पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि सामान खरीदने आए लोगों की गाड़ियों को 10 से 15 मिनट दुकानों के समीप पार्क करने का समय दिया जाए। बैठक में व्यापार मंडल से शिव खन्ना, देशराज शर्मा, संजीव भाटिया, विनोद कतना, अशोक, सन्नी आदि मौजूद रहे।