फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में कोरोना संक्रमण का एक और मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमण का एक और मामला बुधवार शाम को सामने आया। जिले में 46 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव निकला है। यह व्यक्ति मुंबई से लौटा है और बड़सर में क्वारंटीन था। इस एक नये मामले के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 268 पहुंच गया है। हालांकि, बुधवार को 8 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इन आठ स्वस्थ मरीजों के साथ जिले में कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 211 पहुंच गई है। हालांकि, तीन मरीजों की पूर्व में मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला में सुखद समाचार यह है कि यहां कोरोना संक्रमित तेज गति से स्वस्थ हो रहे हैं। सक्रिय मामलों से चार गुना अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें