फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में कोरोना से आठवीं मौत, 54 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। कोरोना संक्रमण से नादौन क्षेत्र में रविवार को एक और मृत्यु हो गई। विकास खंड नादौन की जोलसप्पड़ पंचायत के अंतर्गत लंबड़ी गांव निवासी 54 वर्षीय महिला का देहांत नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह हुआ। कोरोना संक्रमण से क्षेत्र में आठवीं मृत्यु हुई है। महिला बीमार होने पर चंडीगढ़ में अपना उपचार करवा रही थी लेकिन, उसके बाद वह घर आ गई थी। 5 दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

जहां कोरोना जांच होने पर वह संक्रमित पाई गईं। उन्हें गत बुधवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान ही रविवार को उनका देहांत हो गया। हालांकि, क्षेत्रभर में गत 1 माह से संक्रमित लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। बीएमओ डॉ. अशोक ने हिदायत दी है कि लोग कोविड-19 नियमों का पालन करें, मास्क का निरंतर प्रयोग करें। वहीं, उचित दूरी के नियमों का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों की जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें