फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस के नीचे आया यात्री, ऊना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप एचआरटीसी की बस में सवार एक यात्री उतरते समय बस के अगले टायर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन, चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही ऊना में यात्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान गांव लोहारी निवासी मंगतराम पुत्र बक्शी राम के रूप में हुई है। बुधवार को वह हमीरपुर से कंगनी जा रही एचआरटीसी की बस में सवार हुआ और गांव पाडू में बस से उतरा लेकिन, सड़क क्रॉस करते समय वह बस के अगले टायर के नीचे आ गया। शव का वीरवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एचआरटीसी हमीरपुर की बस से उतरने के बाद एक यात्री बस के टायर के नीचे आ गया जिसे घायल अवस्था में हमीरपुर से चंडीगढ़ रेफर किया गया था लेकिन, उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें