फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराया बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाईपास पर सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को बाईपास हमीरपुर पर बाइक स्किड हो गई। इस कारण बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया। लोग उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जिला मुख्यालय के साथ लगते कोट कलंझड़ी के गांव मूंहीं के सौरव (18) के रूप में हुई है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें