फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भक्तों का तांता, मां से मांगी सुख-समृद्धि

Mon, 12 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी/लदरौर (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगा पाई। रिमझिम बारिश के बीच मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु अवाहदेवी माता मंदिर और लदरौर स्थित संतोषी माता मंदिर पहुंचे। दोनों मंदिरों में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अवाहदेवी मंदिर में करीब तीन हजार, जबकि संतोषी माता मंदिर में लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह बना रहा।
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। अवाहदेवी मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने क्षेत्रवासियों से नवरात्र के दौरान आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ
अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित श्री दुर्गा पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। वहीं, शाम को गायत्री परिवार की ओर से दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। दीप यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें