फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ओल्ड जीसी हमीरपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 13 Sep 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को सम्मानित करते शारीरिक शिक्षा
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में ओल्ड जीसी हमीरपुर की टीम ने सेवन स्टार को 24-8 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की करीब 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ओल्ड जीसी की टीम ने फाइनल में शुरू से ही प्रभावी प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। विजेता टीम में नीरज, राम, उमंग, आर्यन और ओम ठाकुर शामिल रहे, जबकि सेवन स्टार की ओर से अंकित, प्रियांशु, अक्षांश, आकाश, सक्षम और सौरव ने हिस्सा लिया।
समापन अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीओआरडी (नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें