फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ में डिग्री कॉलेज के लिए अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरा होने की उम्मीद, निर्माण की कवायद शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में खुलने वाले डिग्री कॉलेज के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण किया। जिस जगह पर इस कॉलेज के भवन का निर्माण किया जाना है वहां पर लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित की गई भूमि को उपयुक्त पाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में गलोड़वासियों की पिछले 27 वर्षों से यहां डिग्री कॉलेज खोलने की मांग पूरी होती दिख रही है। 14 अप्रैल 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के आग्रह और गलोड़ क्षेत्र वासियों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को भाजपा के एक कार्यकर्ता सम्मेलन पनसाई में हरी झंडी दी थी और गलोड़ क्षेत्र के लोगों की इस मांग की विधिवत घोषणा की थी। पूर्व सरकार ने इस डिग्री कॉलेज की नोटिफिकेशन भी जारी कर दी थी मगर हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद इस कॉलेज की अधिसूचना को डी नोटिफाई कर दिया गया था। मौजूदा सुखविंद्र सिंह सरकार ने पूर्व सरकार में बिना बजट प्रावधान शिक्षण संस्थान और अन्य कई कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए। इस कड़ी में गलोड़ कॉलेज भी डिनोटिफाई हो गया। इस कॉलेज को दोबारा खोलने की उन्होंने अधिसूचना जारी कर दी है। अब इस कॉलेज के भवन निर्माण कार्य के लिए भी कसरत शुरू हो गई है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि गलोड़ में खुलने वाले डिग्री कॉलेज के लिए जमीन का निरीक्षण किया। जमीन को उपयुक्त पाया गया है। बजट प्रावधान के साथ ही आगामी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें