फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया गहनता के साथ समझें अधिकारी : एसडीएम

Fri, 10 Apr 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के सेक्टर अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए वीरवार को मिनी सचिवालय में कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों से एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र लोगों के नाम सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है। कार्यशाला में भोरंज के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बमसन के तहसीलदार सौरभ धीमान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें