फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर आपूर्ति सुचारू रुप से करें अधिकारी : इंद्रदत्त

Sun, 26 Apr 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की समस्या को लेकर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने एसडीएम बड़सर एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से सुचारू किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि गैस वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक उपभोक्ता तक समय पर गैस सिलिंडर पहुंचे।
बैठक में एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि गैस सप्लाई में आ रही दिक्कत का मुख्य कारण कॉर्पोरेशन की वेबसाइट में तकनीकी समस्या है। उन्होंने कहा कि कई बार साइट धीमी होने के कारण उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर प्राप्त करने में देरी हो रही है, जिससे गैस वितरण प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने आश्वस्त किया कि यह एक अस्थायी तकनीकी समस्या है, जिसे संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें