बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाता श्रद्धालुओं का जत्था। संवाद
देश-विदेश से 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में बुधवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। 13 अप्रैल को मेले का समापन होगा लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ने की उम्मीद है। बुधवार को मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने 33 लाख 37 हजार 745 रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया।
नकद चढ़ावे के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में 9 ग्राम 730 मिलीग्राम सोना, 98 ग्राम 920 मिलीग्राम चांदी तथा विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 215 पौंड, यूएसए के 743, कनाडा के 245 डॉलर, यूएई के 20 दिरहम, 15 यूरो तथा ऑस्ट्रेलिया डॉलर 70, न्यूजीलैंड डॉलर 30 बाबा की सेवा में अर्पित किए। इस दौरान हजारों की संख्या में बाबा के भक्तों ने पवित्र गुफा में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। इस बारे में मंंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि मंदिर में बुधवार को 33 लाख 37 हजार 745 रुपये नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं ने बाबा की सेवा में अर्पित किए।