फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आपत्तियां और अपीलें निपटीं, तीन जुलाई को जारी होगा नगर निगम का नक्शा

Sun, 29 Jun 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर भवन। संवाद - फोटो : स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन


हमीरपुर।
नगर निगम हमीरपुर की वार्डबंदी का अंतिम प्रारूप तीन जुलाई को प्रकाशित होगा। डीसी हमीरपुर के बाद मंडलायुक्त मंडी ने अपीलों पर फैसला सुना दिया है।
16 जून को 17 आपत्तियों पर सुनवाई के बाद डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह की ओर इनका निपटारा किया गया। तीन पक्षों ने फैसले पर मंडलायुक्त मंडी के समक्ष अपील की है। इन अपीलों पर अंतिम फैसला हो गया है। यह फैसला मंडलायुक्त की ओर से संबंधित पक्षों और डीसी हमीरपुर को प्रेषित कर दिया गया है। ऐसे में अब नगर निगम हमीरपुर की वार्डबंदी के अंतिम प्रारूप का खाका तैयार किया जा रहा है।
इस कार्य को पूरा कर अब तीन जुलाई को नगर निगम की सीमाएं तय कर इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। ऐसे में तीन जुलाई को शहरवासियों को उनके स्थाई वार्डों के साथ क्षेत्रफल का पता लग पाएगा। इससे पूर्व निगम की ओर से मई माह में वार्डबंदी का प्रारंभिक प्रारूप तैयार किया गया था, जिसमें 15 वार्डों का गठन किया गया है। निगम के प्रारंभिक प्रारूप पर 17 पक्षों ने उपायुक्त कार्यालय में आकर आपत्तियां दर्ज करवाई थीं।
विज्ञापन

वार्डबंदी का कार्य पूर्ण होने के बाद जुलाई माह तक निगम में चुनावों को लेकर सीटों के आरक्षण के संबंध में प्रक्रिया पूरी होगी। नगर निगम के अंतर्गत बनाए गए 15 वार्डों में पूर्णतया: शामिल पंचायतों और गांवों के कुछेक भागों को विभाजित करके दो अलग-अलग वार्डों में जोड़ दिया गया है। आपत्तियों में ग्रामीणों ने सबसे अधिक एक वार्ड एक पंचायत पूर्णतया: रखने की मांग की है।
विज्ञापन



वार्ड नंबर चार शिवनगर की आबादी और क्षेत्र होगा कम
प्रारंभिक ड्राफ्ट में शिवनगर वार्ड में 4000 से अधिक आबादी रखी गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र और प्रतापनगर शामिल है। अब इस वार्ड से प्रतापनगर को हटाकर अणु वार्ड में जोड़े जाने की संभावना है। इससे इस वार्ड की आबादी और क्षेत्रफल दोनों कम होंगे।

कोट्स

तीन अपीलों पर मंडलायुक्त मंडी कार्यालय से फैसला हो गया है। फैसला मिल चुका है। जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर


अंतिम प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। तीन जुलाई को ड्राफ्ट का अंतिम प्रारूप जारी कर दिया जाएगा। इसे लेकर कार्य जारी है।
-अभिषेक कुमार गर्ग, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें