फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने पर किया सम्मानित

Sun, 29 Jun 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानुपर महाविद्यालय में सानवी जैन को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीकॉम अंतिम वर्ष में मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा सानवी जैन को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने कहा कि छात्रा परिणाम के दिन महाविद्यालय नहीं आ पाई थी। शनिवार को महाविद्यालय पहुंचने पर छात्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष एवं उपप्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भनवाल ने सानवी के माता-पिता एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। सानवी जैन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सानवी के पिता अरुण जैन व्यवसायी और माता सारिका एक कुशल गृहिणी हैं। सानवी का सपना सीए बनने का है। इसके लिए वह निजी अकादमी से कोचिंग ले रही हैं। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. दिव्या, लेफ्टिनेंट कैप्टन राजेश खरवाल, डॉ. मित्तुल एवं महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक वर्ग उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें