फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक मेहरा ने दूसरी बार ली अध्यक्ष पद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में करीब पौने 2 माह के बाद खाली चल रही अध्यक्ष पद की कुर्सी पर वार्ड-6 के भाजपा पार्षद अशोक मेहरा ने दो साल के भीतर दूसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ सोमवार को ली। उन्हें बीते माह ही अविश्वास प्रस्ताव के चलते अध्यक्ष पद की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। हालांकि सोमवार को सुजानपुर में शपथ के समय भाजपा कार्यकर्ता नाममात्र ही दिखे।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस समर्थक चारों पार्षदों ने बैठक से दूरी बनाए रखी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रखे गए चुनाव के समय भाजपा कार्यकर्ता बेचैनी से एपिसोड देखने के लिए पहुंच गए थे। नगर परिषद कार्यालय में उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने अशोक मेहरा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले भी अध्यक्ष पद पर अशोक मेहरा विराजमान थे। दोबारा इसी पद पर चुने जाने के बाद यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की कमी खलती देखने को मिली। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष पद की शपथ के लिए रखी बैठक में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मेहरा के अलावा वार्ड पार्षद रमन भटनागर, ज्योति शर्मा, रेनू गुप्ता, कमलेश चौधरी, मनोनीत पार्षद, सुधीर भटनागर, देशराज चौधरी, मनोज नाग मौजूद रहे। शपथ के बाद जिस जोश की उम्मीद जताई जा रही थी, वह भाजपा कार्यकर्ताओं में देखने को नहीं मिला। शहर में चर्चा है कि पार्षदों का यह ड्रामा जहां से शुरू हुआ था वहीं खत्म हो गया। जिससे उत्साह देखने को नहीं मिला। इससे पहले जिस भी पार्टी का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुना गए हो पार्टी समर्थक होने के नाते कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकालकर प्रदर्शन नारेबाजी की है। कांग्रेस समर्थक पार्षदों मनोज ठाकुर, दीप कुमार, अनीता तथा सुमन अटवाल ने शपथ कार्यक्रम में जाने से गुरेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें