फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में अतिक्रमण पर एसडीएम की दबिश, 15 दुकानदारों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। मुख्य बाजार में सड़कों पर सज रहे सामान को लेकर सोमवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने नगर परिषद के ईओ संजय कुमार के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की भनक चलते ही जहां कई दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, वहीं मौके पर 15 अतिक्रमणकारी दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन

सुजानपुर बाजार की सड़कों में कई दुकानदारों, जिनमें नगर परिषद के किरायेदार दुकानदार भी शामिल हैं, ने दुकान में से अधिक सामान सड़कों व नालियों पर सजा रखा है। हालांकि नगर परिषद सुजानपुर ने लाखों रुपये की धनराशि खर्च करके सड़कों की सुंदरता व कायाकल्प को लेकर पेवर टाइल बिछाई हैं लेकिन सड़कों में सामान ज्यों का त्यों सज रहा है। बस स्टैंड के साथ रेहड़ी मार्केट में भी दुकानदारों ने नाली के ऊपर लोहे के जाले डाल रखे हैं। उन पर दुकानदारों ने अपना सामान सजा रखा है। इससे मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक ओर बस स्टैंड में बसों की भीड़ के चलते जगह छोटी पड़ती जा रही है तो वहीं बिना रोकटोक के सजाया जा रहा सामान यातायात प्रभावित कर रहा है। हालांकि प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई, लेकिन दुकानदारों के मनमाने रवैये के चलते हालात फिर से वही बन जाते हैं। सोमवार को उपमंडल अधिकारी और ईओ जैसे ही बाजार में पहुंचे तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने सड़कों में सजाए सामान, साइन बोर्ड, चारपाई को उठाना शुरू कर दिया। मौके पर 15 लोगों के चालान काटे गए हैं और इनसे जुर्माना वसूला गया है। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। आगामी कार्रवाई में सामान जब्त कर लिया जाएगा। 15 दुकानदारों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें