फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मासिक वेतन से एक रुपया ही लेंगे नपं नादौन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन पर लिया निर्णय, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के सदस्य एवं नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने अपने जन्म दिवस पर घोषणा की है कि वह वर्तमान सत्र से बतौर नगर पंचायत अध्यक्ष मिलने वाले वेतन में से मात्र एक रुपया ही लेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर प्रदूषण बोर्ड सदस्य भी वह किसी प्रकार का भत्ता नहीं लेंगे। सोनी ने कहा कि वर्ष 2021 से आज तक जो भी राशि उन्हें वेतन के रूप में मिली है वह उस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

अपने जन्म दिवस पर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शम्मी सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश को आर्थिक समस्या से उबारने में दिन रात भरसक प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है ताकि इस समस्या से निपटने के लिए वह भी अपना कुछ योगदान दे सकें। सोनी ने कहा कि हम सब यदि मिलकर छोटा-छोटा प्रयास भी करें तो प्रदेश को इस समस्या से निकालने में यह मील का पत्थर साबित होगा। अपने निर्णय के बारे में मुख्यमंत्री सुक्खू सहित मुख्य सचिव, सचिव शहरी विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को अवगत करवा दिया है। सोनी ने कहा कि अपने जन्म दिवस पर उन्होंने यह विशेष निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें