फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा महिला की मौत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन में निजी अस्पताल में मंगलवार को लटके रहे ताले
विज्ञापन

अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में लिया, छानबीन जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। निजी अस्पताल में पित्ताशय के ऑपरेशन के बाद हुई महिला की मौत के मामले में अस्पताल पर मंगलवार को ताला लगा रहा। महिला का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम ने किया है। निजी अस्पताल प्रबंधन का तर्क है कि ऑपरेशन के बाद हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई है जबकि परिजनों का दावा है कि ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत हुई है। इस मामले में गुस्साए परिजनों ने रविवार देररात को अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ खूब हंगामा किया था। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारण स्पष्ट होंगे। महिला की मौत के बाद रविवार रात को काफी संख्या में इकट्ठे हुए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और एक नर्स, उसके भाई तथा एक डॉक्टर के साथ भी मारपीट की थी। इतना ही नहीं करीब 5 घंटे तक दो डॉक्टर तथा एक महिला डॉक्टर एक कमरे में ही बंद रहे। इन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चिकित्सकों को रात करीब 1:30 बजे सुरक्षित बाहर निकाला था। नादौन के साथ लगते ज्वालामुखी क्षेत्र के मझीन गांव के निकट दबकेड़ गांव की 23 वर्षीय कल्पना पत्नी जीवन कुमार की रविवार शाम पित्ताशय के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर और अस्पताल की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। डॉक्टर का कहना था कि ऑपरेशन के बाद ह्रदय घात के कारण महिला की मौत हुई है। इसके बाद डॉक्टर ने भी लोगों के विरुद्ध उन पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है और आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें