फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब मीटर कनेक्शन लेने के लिए नहीं पड़ेगी नक्शे की जरूरत

Wed, 22 Oct 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम में जुड़ी नई पंचायतों के लोगों को बिजली और पानी के मीटर लगवाने के लिए अब नक्शे की आवश्यकता नहीं रहेगी। नगर निगम हमीरपुर में जुड़ने के बाद लोग बिना नक्शे के ही मीटर के कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन

लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम उन्हें एक पत्र देगा, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि नगर निगम बनने से पहले इन परिवारों को किसी भी नक्शे की आवश्यकता नहीं थी, ऐसे में उन्हें मीटर कनेक्शन प्रदान किया जाए। नगर निगम हमीरपुर के तहत मीटर के कनेक्शन लेने के लिए निगम से स्वीकृत नक्शे की फोटोकाॅपी लगाना अनिवार्य होता है।
ऐसे में लोगों को मीटर के कनेक्शन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विशेष कर उन लोगों को अधिक परेशानी होती है, जो नगर निगम में शामिल होने से पहले पंचायतों में दर्ज थे। पंचायत स्तर पर भवनों के नक्शे पास करवाने की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में अब लोगों को नए मीटर के कनेक्शन लेने में परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के तहत करीब पांच से सात लोग नए मीटर कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई करते हैं। उन्हें राहत देने के लिए नगर निगम ने यह फैसला लिया है। इसके बाद केवल पत्र के आधार के बाद उन्हें मीटर के कनेक्शन लेने में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आएंगी।
कोट :
नगर निगम के तहत यदि किसी ने नया मीटर लगवाना है तो उसे नगर निगम की ओर से पत्र दे दिया जाएगा। नगर निगम में शामिल होने से पहले लोगों को इसकी आवश्यकता नहीं होती है। अब नगर निगम में शामिल होने के बाद भी उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

-राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें