फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भोटा स्कूल का शिक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Now the teacher of Bhota school turns out to be Corona positive
विज्ञापन
हमीरपुर। स्कूल खुलते ही जिलेभर के स्कूलों में विद्यार्थियों व अध्यापकों के कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में एक अध्यापक के पॉजिटिव आने से स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद करने के साथ-साथ दसवीं कक्षा के छात्रों को सोमवार तक छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल की उप प्रधानाचार्य लीला धीमान ने कहा कि वीरवार को सुबह स्कूल के अध्यापक ने कहा कि शरीर में कुछ भारीपन लग रहा है। इस पर तत्काल अध्यापक को भोटा अस्पताल में कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। जहां पर टेस्ट के बाद उस अध्यापक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसकी सूचना उच्च शिक्षा अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई। बीएमओ डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि अध्यापक के प्राथमिक संपर्क में आने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट पांचवें दिन किए जाएंगे।
इससे पूर्व बुधवार को धनेटा स्कूल में भी एक शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव निकलने से स्कूल 48 घंटे के लिए बंद किया गया। वहीं, राजकीय उच्च विद्यालय लोहारली की छात्रा भी दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ताल स्कूल में एक अध्यापक, गलोड़ में दो अध्यापक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ गई है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि कोरोना का मामला सामने आने पर भोटा स्कूल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। दसवीं कक्षा के छात्रों को सोमवार तक अवकाश दे दिया गया है।
विज्ञापन

इसी कक्षा को यह अध्यापक पढ़ाता था तथा अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचित कर दिया गया है कि इन दिनों के अंदर किसी बच्चे को अगर बुखार आदि आए तो उस बच्चे का तत्काल कोरोना टेस्ट करवाएं। सभी बच्चों के सोमवार को कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के बाद पांच कोरोना के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें