फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब मेडिकल कॉलेज में संक्रमण का खतरा होगा कम

Mon, 16 Feb 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लगी अल्ट्रावॉयलेट लाइट्स। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण और मरीजों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अल्ट्रावॉयलेट (यूवी) लाइट्स लगाई गई हैं। यह पहल अस्पताल परिसर में संक्रमण के खतरे को कम करने और स्वच्छता मानकों की और मजबूत कदम है।
विज्ञापन

यूवी लाइट्स कैश कांउटर, ओपीडी कक्ष सहित अन्य स्थानों पर लगाई गई हैं। यह लाइट्स हवा और सतहों पर मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को निष्क्रिय करती हैं। इससे अस्पताल में फैलने वाले संक्रमण में कमी आने की उम्मीद है।

निदेशालय स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूवी लाइट्स लगाई गई हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना काफी भीड़ रहती है। दैनिक ओपीडी करीब 1500 है। इन लाइट्स से मरीजों व तीमारदारों को लाभ होगा। वहीं, अस्पताल परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों की संक्रमण से सुरक्षा भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

टीबी होने की सूरत में कई बार खांसने से संक्रमण हवा में फैल जाता है तथा अन्य व्यक्ति भी संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं। ये लाइट्स संक्रमण फैलाने वाले किटाणुओं को हवा में ही नष्ट कर देती हैं।

बैक्टीरिया और वायरस के डीएनए को करती है नष्ट

अल्ट्रावॉयलेट लाइट विशेष रूप से यूवीसी किरणें, पारे के वाष्प या एलईडी तकनीक का उपयोग करके विद्युत चुंबकीय विकिरण पैदा करती हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस के डीएनए/आरएनए को नष्ट कर देती हैं। यह प्रकाश कीटाणुओं को पुनरुत्पादित करने से रोककर उन्हें निष्क्रिय कर देता है। इनका उपयोग हवा, पानी और सतहों को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है।

कोट

मेडिकल कॉलेज की विभिन्न जगहों पर अल्ट्रावॉयलेट लाइट्स लगाई गई हैं। निदेशालय स्वास्थ्य विभाग ने यह सुविधा दी है। यूवी लाइट्स से हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं नष्ट होते हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें