फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोह में दस लाख से बनेगा सामुदायिक भवन : सुरेश

Mon, 16 Feb 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विधायक सुरेश कुमार लोगों की समस्याएं सुनते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के बड़ोह गांव में रविवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनसभा में विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पीने के पानी की समस्या रहती है। इसे दूर करने में भाजपा नेताओं ने कोई ध्यान नहीं दिया है, बल्कि वर्षों तक वोट लेने का ही कार्य किया है। पिछले तीन सालों में पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया है।

बजडौह से बड़ोह सड़क के साथ पुल का निर्माण नाबार्ड के तहत किया जाएगा। उन्होंने बड़ोह में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दस लाख रुपये, पुराने ग्रामीण रास्ते की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये, मुख्य सड़क पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने तथा गांव के टैंक के बड़ी पाइपलाइन डालने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने शिवरात्रि पर्व पर जाहू के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि पर्व का शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें