फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब दोबारा मेडिकल कॉर्पोरेशन को मिला फर्नीचर लगाने का जिम्मा

Wed, 08 Oct 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में 16.25 करोड़ रुपये की लागत से फर्नीचर लगाने का जिम्मा अब दोबारा हिमाचल प्रदेश मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। पहले हॉस्पिटल सर्विसिस कंसलटेंसी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचसीसीसी) की ओर से फर्नीचर लगाया जाना था। एचसीसीसी के इन्कार के बाद दोबारा जिम्मा कॉरपोरेशन को सौंपा गया है।
विज्ञापन

हॉस्पिटल सर्विसिस कंसलटेंसी कॉर्पोरशन लिमिटेड को बीते वर्ष सितंबर में यह कार्य सौंपा गया था, लेकिन एचसीसीसी ने इस कार्य को करने से इन्कार कर दिया था। इससे नए कैंपस में फर्नीचर लगाने का कार्य शुरू होने से पहले ही थम गया था। मेडिकल कॉलेज को नए कैंपस में शिफ्ट करने में लगातार देरी हो रही है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से एचसीसीसी की ओर से काम छोड़ने के कारण स्पष्ट नहीं किए गए थे।
वहीं, अब पुन: फर्नीचर लगाने की कवायद शुरू होने जा रही है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चल रहा है। यहां पर जगह और सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने के मद्देनजर जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के कैंपस का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन

प्रथम चरण के तहत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में 280 बिस्तरों के अस्पताल और अकादमिक भवन का निर्माण किया गया है। विभिन्न वार्ड में 240 बिस्तर और आईसीयू और आइसोलेशन के बिस्तरों की कुल संख्या 280 के करीब है। कक्षा कक्ष में डेस्क, अस्पताल में बेड व्हीलचेयर इत्यादि की खरीद इस योजना के तहत प्रस्तावित है।


दो वर्षों से सिरे नहीं चढ़ रही योजना
दो वर्ष के करीब अरसा बीतने पर भी यह कार्य अधर में ही है। करीब एक साल से अकादमिक ब्लॉक में फर्नीचर लगाने के लिए खरीद का मामला मेडिकल कॉर्पोरेशन के पास पहले भी लंबित रह चुका है। बाद में हॉस्पिटल सर्विसिस कंसलटेंसी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएससीसी) के जरिये इस योजना को सिरे चढ़ाने के प्रयास हुए। टेंडर तक प्रक्रिया पहुंची, लेकिन एचएससीसी ने सितंबर में इस कार्य से हाथ पीछे खींच लिए और अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फिर कॉर्पोरेशन का रुख किया है।
विज्ञापन


कोट

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में फर्नीचर लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को फर्नीचर लगाने का कार्य दिया गया है।
-डॉ. अनुपम ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें