फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब रिवाइज होगा क्रिटिकल केयर यूनिट का नक्शा

Thu, 23 Oct 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल अस्पताल बड़सर में बनने वाले क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के निर्माण की कवायद नक्शे के कारण अधर में लटक गई है। बजट का प्रावधान होने के बावजूद क्रिटिकल यूनिट का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सीसीयू के निर्माण की राह को साफ करने के लिए इसका नक्शा रिवाइज किया जाएगा। बता दें कि सीसीयू के साथ ही 100 बेड यूनिट का भी निर्माण किया जाना है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने सीसीयू और 100 बेड यूनिट का नक्शा एक ही साथ में अटैच कर दिया है। इन दोनों यूनिट पर अलग-अलग बजट खर्च होना है, जिसमें 100 बेड यूनिट पर 26 करोड़ और क्रिटिकल यूनिट पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
वहीं, आला अधिकारियों ने इसे बजट न होने का कारण बताते हुए रिजेक्ट कर दिया है, जबकि क्रिटिकल यूनिट के लिए 23 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। अगर स्वास्थ्य विभाग इसे रिवाइज कर भेजता है, तो उसके लिए बजट मिल जाएगा। पिछले काफी लंबे समय से यह प्रोजेक्ट लंबित पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में सीसीयू के निर्माण की कवायद को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इसे रिवाइज करने का फैसला लिया है। सीसीयू के निर्माण के बाद मरीजों को अधिक लाभ मिलेगा।

क्रिटिकल केयर यूनिट का लाभ
क्रिटिकल यूनिट के बनने के बाद हादसों में घायल होने वाले मरीजों को भी विशेष लाभ प्राप्त होता है। क्रिटिकल केयर यूनिट अस्पताल का एक विशेष वार्ड होता है, जहां पर जानलेवा बीमारियों या चोटों से पीड़ित मरीज़ों को हर समय गहन देखभाल और निगरानी प्रदान की जाती है। इसमें उन्नत उपकरणों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवरों की एक टीम होती है, जो मरीज की स्थिति स्थिर रखने के लिए जीवनरक्षक उपचार और सहायता प्रदान करते हैं।
कोट
नक्श को रिवाइज किया जाएगा। जल्द ही इस नक्शे को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यह प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

-अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें