जेएनवी डुंगरी में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ करते एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग। संस्थान।
भोरंज (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी (हमीरपुर) में अब बच्चे रोबोटिक्स की पढ़ाई कर पाएंगे। विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई है, जिसमें विद्यार्थी अब सेंसर बेस्ड मशीनों के निर्माण की पढ़ाई कर पाएंगे।
एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने बुधवार को विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ किया गया। इस लैब के निर्माण पर लगभग पांच लाख रुपये की लागत आई है। लैब के शुभारंभ के बाद एडीसी हमीरपुर ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने की।
प्रधानाचार्य एवं सदस्य सचिव विक्रम कुमार सहित जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावक बैठक में मौजूद रहे हैं। इस दाैरान पिछले वर्ष के एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात वर्तमान शैक्षणिक सत्र के एजेंडा बिंदुओं पर भी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने बैठक में कई अहम सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि यह नवाचार का दौर है। लैब में विद्यार्थियों को इनोवेशन से जुड़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। दूसरे सत्र में, दोपहर 3:00 बजे अभिभावक-अध्यापक काउंसिल का आयोजन किया गया। इसमें टर्म-1, ऑटम ब्रेक, छात्रों की पुनः रिपोर्टिंग, नई अवकाश नियमावली, अनुपस्थित छात्रों की स्थिति तथा अनुशासन संबंधी मामलों पर चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य एवं पीटीसी अध्यक्ष विक्रम कुमार ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को नैतिक एवं चारित्रिक शिक्षा दें, क्योंकि यह मूल्य आज की नई पीढ़ी में धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं।