फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब भोटा चौक पर नहीं बनेगा स्ट्रीट फूड हब

Fri, 09 May 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय हमीरपुर। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के भोटा चौक पर प्रस्तावित स्ट्रीट फूड हब के निर्माण के लिए जगह कम पड़ गई है। स्ट्रीट फूड हब का निर्माण कार्य जगह कम होने के कारण अन्य जगह किया जाएगा। नगर निगम की ओर से निर्माण कार्य के लिए चयनित साइट को विभागीय अधिकारियों ने स्थगित कर दिया है। अब निर्माण कार्य के लिए नए सिरे से जगह को ढूंढी जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से पहले पक्का भरो और बाद में भोटा चौक पर स्थित शापिंग कांप्लेक्स पर निर्माण करवाने के लिए जगह चिह्नित की थी लेकिन दोनों ही स्थानों पर जगह कम होने से निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। प्रथम चरण में पक्का भरो मेें स्ट्रीट फूड हब के लिए चयनित जगह पर पार्किंग का संचालन किया जा रहा है जबकि भोटा चौक पर निर्माण कार्य को लेकर जगह कम पड़ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान 20 अक्तूबर 2024 को पक्का भरो में स्ट्रीट फूड हब के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी। शिलान्यास के बाद नगर निगम की ओर से पक्का भरो में स्ट्रीट फूड हब के लिए जगह कम बताते हुए पार्किंग खोल दी और स्ट्रीट फूड हब को शहर के बीचोंबीच खोलने का निर्णय लिया गया। अब दो जगह स्थल कम पड़ने से निगम ने अन्य जगह चिह्नित करने का निर्णय लिया है ताकि शहर के आस पास लोगों को सुविधा मिल सके।


स्ट्रीट फूड हब में खुलनी हैं चाइनीज खाने की दुकानें

स्ट्रीट फूड हब में चाइनीज खाने की एक साथ दो दर्जन से अधिक दुकानें खोली जाएंगी। स्ट्रीट फूड हब की दुकानों को किराये पर आवंटित किया जाएगा। जिसमें दुकानदार कम दाम पर दुकानों को किराये पर ले सकेंगे।
विज्ञापन







अभी हाल ही में कार्यभार संभाला है। भोटा चौक पर प्रस्तावित फूड हब के निर्माण को लेकर स्थिति के बारे में रिपोर्ट ली जाएगी ताकि मामले का पता किया जा सके।
विज्ञापन

-अभिषेक गर्ग, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें