फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों में प्रहरी क्लब करेंगे विद्यार्थियों की निगरानी, जिले के सभी स्कूलों में नशा निवारण कमेटियों का होगा गठन

Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित होंगे। सत्र आयोजन को लेकर स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नशा निवारण कमेटियों का गठन किया जाएगा। कमेटियों में प्रहरी क्लब के सदस्य विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

पूर्व में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में यूरिन ड्रग टेस्ट किट अभियान शुरू किया गया था, लेकिन अभिभावकों की असहमति के चलते शिक्षा विभाग ने अब सभी स्कूलों में कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया है। नशा निवारण कमेटियों में स्कूल से एक-एक महिला और पुरुष शिक्षक विद्यार्थियों के लिए कक्षा अनुसार जागरूकता काउंसलिंग सत्रों का आयोजन करेंगे। वहीं, स्कूल के बाहर मादक पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए प्रशासन से आग्रह करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को नशे के प्रति सभी प्रकार से जागरूक किया जा सके।
गौर हो कि कुछ समय पहले एनआईटी हमीरपुर में ड्रग ओवरडोज के कारण छात्र की मौत हो गई थी। इसके चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने और उनके यूरिन ड्रग टेस्ट करवाने का निर्णय लिया था, किंतु अभियान बीच में बंद होने से अब स्कूलों में काउंसिलंग सत्र आयोजन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को नशे जैसी गंभीर से बचाया जा सके।
विज्ञापन


कमेटी में एक-एक पुरुष एवं महिला शिक्षक विद्यार्थियों को करेंगे जागरूक
सत्र 2024-25 में जिलेभर के सभी स्कूलों में नशा निवारण पर कमेटियां कार्य करेंगी। इन कमेटियों में प्रहरी क्लबों के एक-एक महिला और पुरुष शिक्षक विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करेंगे और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कौशल, उपनिदेशक उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हमीरपुर।

समाचार: बवीता चंदेल

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें