फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब विकासनगर में कटा चंदन का पेड़

Sat, 20 Sep 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विकास नगर में काटा गया चंदन का पेड़। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में चंदन चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। सदर थाना के तहत विकासनगर में एक और चंदन का पेड़ काटा गया है।
विज्ञापन

हालांकि शातिर इस पेड़ को चुराने में सफल नहीं हुए हैं। इस कटे पेड़ को वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को रिकवर कर लिया है और सदर थाना में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। बीते एक माह में जिला मुख्यालय में चंदन चोरी के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों की जांच के लिए जिला पुलिस की ओर से एसआईटी भी गठित की गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है।
अब ताजा मामले में विकासनगर में चंदन के पेड़ पर कुल्हाड़ी चली है। खास बात यह है कि सभी चोरियां जिला मुख्यालय के पांच किमी के दायरे में हुई हैं। हीरानगर, एनआईटी परिसर, भरनांग, गौड़ा और अपर गौड़ा में चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा हर्बल गार्डन नेरी में कई चंदन के पेड़ कटे हैं। लगातार हो रही चंदन चोरी की वारदातों से बड़े चोर गिरोह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यही सुराग मिले हैं जिसके चलते विशेष जांच दल का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस वारदात स्थल के इर्द गिर्द के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है लेकिन कोई सुबूत हाथ नहीं लगा। भरनांग में हुई चोरी के मामले में शातिर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए थे लेकिन अंधेरा होने की वजह से उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे है। वहीं हर्बल गार्डन नेरी में कर्मियों ने चोरों को देखे जाने की आशंका जताई है लेकिन इस मामले में अभी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें