फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आरोपी बेटा बार-बार बदल रहा बयान, एक और मर्डर वेपन बरामद

Sat, 20 Sep 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बैलग गांव में मां की हत्या का आरोपी अभय ठाकुर पुलिस पूछताछ में लगातार बयान बदल रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के घर से एक रैंच बरामद किया है। आशंका है कि प्रेस नहीं बल्कि रैंच से अभय ने अपने मां के सिर पर वार किया था। पुलिस ने रैंच को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
पहले जांच में पाया गया था कि प्रेस से आरोपी बेटे ने मां के सिर पर वार किया था। आरोपी को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड दी है। वारदात के बाद से अभय लगातार अपने बयान बदल रहा है। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में दो नकाबपोशों के घुसने की झूठी कहानी रची। जब वारदात स्थल पर साक्ष्य बयान से नहीं मिले तो अभय पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रिमांड के दौरान भी पुलिस पूछताछ में आरोपी कई दफा अपने बयान बदल चुका है। आरोपी बेटे की मां सोमलता से नौकरी को लेकर बहसबाजी हुई थी। अकसर दोनों में इस विषय को लेकर कहासुनी होती रही थी लेकिन बीते मंगलवार को इस कहासुनी में बेटे ने भयानक कदम उठा लिया। वह बीते रविवार को चंडीगढ़ से घर लौटा था। वह मां से कहता था कि चंडीगढ़ में नौकरी करता है लेकिन मां को उस पर विश्वास नहीं था। यही विवाद परिवार के जिंदगी भर के दुख का सबब बन गया है। वारदात के अगले दिन बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वीरवार को अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उसके पिता पूर्व सैनिक हैं जो कि सेवानिवृत्ति के बाद ऊना में दूसरी नौकरी कर रहे हैं।




बैलग गांव में महिला की हत्या के मामले में एक और मर्डर वेपन बरामद हुआ है। रैंच को घर से रिकवर कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।

-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें