फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब काम शुरू करने से पहले और काम पूरा होने पर लेना होगा फोटाे

Tue, 31 Mar 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदारों को विकासात्मक कार्यों को शुरू करने को लेकर आयुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

नगर निगम के तहत कंपनियां बिना अनुमति नहीं लगा सकेंगी प्रचार के लिए होर्डिंग्स
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्थानीय निकाय की ओर से करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों को शुरू न करने पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने ठेकेदारों को शीघ्र ही कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने ठेकेदारों को निर्देश जारी किए।
नगर निगम हमीरपुर के तहत 10 से अधिक विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें चार विकासात्मक कार्यों को ठेकेदार ने शुरू ही नहीं किया है। यह कार्य पांच से दस लाख रुपये की लागत से किए जाने हैं। ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू न करने से विकासात्मक कार्यों को पूरा करने में भी देरी हो रही है। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विकासात्मक कार्य को शुरू करने से पहले स्थान का फोटो लें और इसके बाद कार्य शुरू होने के बाद भी फोटो खींचें। इसके अलावा यदि कोई अधिकारी निरीक्षण या गुणवत्ता का निरीक्षण करने के लिए पहुंचता है तो उसके फोटो भी ठेकेदारों को अपने पास सहेजने होंगे। इसके अलावा उन्होंने ठेकेदारों को शहर में बंद पड़ी निकासी नालियों और ड्रेनेज को भी समय पर खोलने के निर्देश दिए। अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स को लेकर भी अधिकारियों ने कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि अगर कोई होर्डिंग्स लगाना चाहता है तो उसके लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान या किसी निजी स्थान पर होर्डिंग्स लगाना चाहता है तो होर्डिंग्स लगाने वाले संस्थान के पास उसका प्रमाण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

सोमवार को ठेकेदार के साथ मासिक समीक्षा बैठक रखी गई थी। इनमें कुछ ठेकेदारों ने निर्माण शुरू नहीं किया है। ठेकेदारों काे शीघ्र ही कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें